नई दिल्ली, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के पहले तीन मैचों में केएल राहुल का बल्ला शांत रहा था। केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ फॉर्म में वापसी करते हुए पचासा ठोका और टीम इंडिया की जीत की नींव रखी। कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्द गिर गया था, लेकिन केएल राहुल ने विराट कोहली के साथ मिलकर बड़े स्कोर की नींव रखी। मैच के बाद केएल राहुल ने बताया कि नेट्स पर उनकी विराट कोहली से क्या बातचीत हुई थी। बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले नेट्स पर विराट कोहली और केएल राहुल के बीच बातचीक का वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें ऐसा लग रहा था कि विराट उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलने के कुछ टिप्स दे रहे हैं।
