बिलासपुर। बिलासपुर से इतवारी के बीच चलने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस की चाल फिर से बिगड़ने लगी है। दरअसल यह ट्रेन एक ही रैक से चलती है। बीच में इनका समय बिगड़ गया था। उस स्थिति में एक अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई। जब तीन रैक हो गई हो परिचालन समय में सुधार हुआ और ट्रेनों की लेटलतीफी दूर हो गई। लेकिन अब स्थिति पहले जैसी होने लगी है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह दिक्कत अभी और बढ़ेगी।
