भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलना है। ताजा खबर यह है कि मोहम्मद शमी बांग्लादेश से बाहर हो गए हैं। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कथित तौर पर हाथ की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, शमी का टेस्ट में भी खेलना संदिग्ध है। Mohammed Shami का बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने तय है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि टेस्ट सीरीज में वो खेल पाएंगे या नहीं। शमी की जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया गया है।
