नई दिल्ली, गुजरात को भले ही हिंदुत्व पॉलिटिक्स की प्रयोगशाला कहा जाता है, लेकिन मुस्लिम वोटर्स की अहमियत कम नहीं है। राज्य में 117 सीटों पर 10 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी रखने वाले मुस्लिम मतदाता किसी भी पार्टी की तकदीर तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह वजह है कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, एआईएमआईएम से लेकर भाजपा तक सभी अधिक से अधिक मुस्लिम वोट की चाह रखते हैं। हालांकि, उम्मीदवार देने के मामले अधिकतर बड़े दल कतराते दिख रहे हैं।
