नई दिल्ली: महीनों से जारी रूस-यूक्रेन जंग के बीच इंडोनेशिया के बाली में आज यानी मंगलवार को 20 देशों के शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई. जी20 समिट के पहले दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला बोलते हुए जी-20 को बार-बार जी19 के नाम से संबोधित किया. जी-20 की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यह अब रूस के ‘विनाशकारी’ युद्ध को खत्म करने और हजारों लोगों की जान बचाने का समय है.
