बाली, यूक्रेन युद्ध पर दुनिया बंटी हुई है और इसका नजारा इंडोनेशिया के बाली में हो रही जी-20 समिट में भी देखने को मिला है। इस समिट में भारत समेत अमेरिका, रूस, चीन जैसे बड़े देश भी शामिल हैं। इस समिट के समापन घोषणापत्र में रूस की आलोचना करने का प्रस्ताव पश्चिमी देशों की ओर से रखा गया था, जो गिरता दिख रहा है। भारत के अलावा चीन, रूस, ब्राजील, सऊदी अरब और खुद मेजबान इंडोनेशिया ने विरोध किया है। अमेरिका, यूरोप समेत कई पश्चिमी देशों की ओर से रूस की निंदा को लेकर प्रस्ताव लाया गया था। फिलहाल जी-20 समिट के फाइनल डिक्लेरेशन को लेकर बातचीत चल रही है। लेकिन भारत, चीन, इंडोनेशिया जैसे देशों ने रूस का समर्थन करते हुए इसका विरोध किया है।
