शिमला, हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि पहली कैबिनेट बैठक में 1 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया जाएगा। कांग्रेस ने घोषणापत्र में हिमाचल की जनता को 10 गारंटी देने का वादा किया है, जिसमें महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 2 रुपये प्रति किलो गाय के गोबर की खरीद शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 10 करोड़ ‘स्टार्टअप निधि’ देने का वादा किया है।
