लखनऊ, यूपी में होने जा रहे निकाय चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के एमवाई (मुस्लिम-यादव) और बहुजन समाज पार्टी के एमडी (मुस्लिम-दलित) फैक्टर से निपटने के लिए बीजेपी भी इस बार नए फार्मूले को आजमाने की तैयारी में है। लगातार संकेतों के बाद यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार के एकमात्र मुस्लिम मंत्री दानिश अंसारी ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि जो भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहेंगे पार्टी उन पर विचार करेगी। उनका इशारा मुस्ल्मि कार्यकर्ताओं की ओर था।
