Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Mission Chhattisgarh

Mission Chhattisgarh

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

Business Chhattisgarh Health Internaional National Newsbeat Science Sports Stories Tech Uncategorized World

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Health
  • Internaional
  • National
  • Newsbeat
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Home
  • 57वें जन्मदिन पर आधी रात को प्रशंसकों ने बधाई दी शाहरुख खान को
  • Uncategorized

57वें जन्मदिन पर आधी रात को प्रशंसकों ने बधाई दी शाहरुख खान को

Mission Chhattisgarh November 2, 2022 1 min read

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के 57वें जन्मदिन के जश्न की शुरुआत करते हुए मध्य रात्रि के समय बांद्रा स्थित उनके घर के बाहर खड़े प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी। दो साल बाद अभिनेता इस साल अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए अपने बंगले ‘मन्नत’ की बालकनी पर आये। अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के इंतजार में खड़े उत्साहित प्रशंसकों की तरफ उन्होंने अपने ‘‘सिग्नेचर पोज’’ में दोनों बाहें फैलाईं, हाथ लहराये। खान के साथ उनका सबसे छोटा बेटा अबराम भी था। शाहरुख के घर की तरफ जाने वाली सड़क पर प्रशंसकों की भीड़ थी, जो अपने स्मार्टफोन के जरिए टॉर्च की रोशनी में खान के लिए जन्मदिन के गीत गा रहे थे। शाहरुख के एक प्रशंसक, सुधीर कोठारी ने अभिनेता को देखने के लिए मंगलवार को चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। एसआरके चेन्नई फैन क्लब के संस्थापक सुधीर (34) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘वह (खान) लगभग 12 बजकर 10-15 मिनट के आसपास बालकनी पर आये और लगभग 15 मिनट तक वहां रहे। वे हम सभी का आभार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने अपना ‘सिग्नेचर पोज’ दिया और एक सेल्फी भी खींची। हम हर साल इस पल को फिर से जीने आते हैं। यह हमारे लिए बहुत खास है।’’ शाहरुख के एक सहयोगी ने पहले ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था, ‘‘इस साल प्रशंसकों के साथ एक बड़ा उत्सव होगा। वह प्रशंसकों के साथ बातचीत करेंगे, जो उन्हें मिलने के लिए देश-दुनिया से उड़ान भर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, कोई बड़ी योजना नहीं है। वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे।’’ गौरतलब है कि अभिनेता ने पिछले दो साल से अपना जन्मदिन बेहद शांत तरीके से मनाया है। उनके 57वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए, प्रोडक्शन बैनर यश राज फिल्म्स ने बुधवार को देश भर में उनकी 1995 में आयी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को फिर से रिलीज करने का फैसला किया है। शाहरुख, आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में नजर आये थे। अगले साल उनकी तीन फिल्मे रिलीज होने वाली हैं, जिसमें बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ शामिल है, जिसका टीजर वर्चुअल तरीके से आज जारी किया गया। इसके अलावा एटली द्वारा निर्देशित ‘जवान’ और राजकुमार हिरानी की ‘दुनकी’ शामिल है।

Continue Reading

Previous: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होगी कटौती, मई के बाद पहली कटौती होगी….
Next: सरकारी अस्पतालों की नर्सों की हड़ताल शुरू

Related Stories

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान; 8 को आएगा नतीजा
  • Uncategorized

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान; 8 को आएगा नतीजा

November 3, 2022
बंगला छोड़ने के लिए सुब्रमण्यम स्वामी हुए राजी
  • Uncategorized

बंगला छोड़ने के लिए सुब्रमण्यम स्वामी हुए राजी

November 3, 2022
ED की शिकायत पर गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
1 min read
  • Uncategorized

ED की शिकायत पर गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

November 3, 2022

Recent Posts

  • रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
  • गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • कार में ही सचिन ने तनु को मारी गोली

You may have missed

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
1 min read
  • Health
  • Newsbeat

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे

December 10, 2022
गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद

December 10, 2022
ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट

December 10, 2022
शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा

December 10, 2022

Recent Posts

  • रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
  • गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • कार में ही सचिन ने तनु को मारी गोली

Categories

  • Business (4)
  • Chhattisgarh (298)
  • Health (8)
  • Internaional (28)
  • National (203)
  • Newsbeat (563)
  • Science (4)
  • Sports (29)
  • Stories (4)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (33)
  • World (5)
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.