नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर जेल प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की है। ईडी ने कहा था कि जैन कोर्ट की अनुमति के बगैर ही जेल में घर का बना खाना खा रहे हैं। सूत्रों ने कहा है कि जेल के सीसीटीवी फुटेज में वह इसी मामले में एक सह-आरोपी के साथ अपने सेल के अंदर घंटों मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि ईडी ने धन शोधन के इस मामले में जैन को इसी साल मई माह में गिरफ्तार किया है।
