रायपुर। रायपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न सेक्टरों में भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विभिन्न नौ सेक्टरों में रिक्त 46,616 पदों पर भर्ती के लिए 10 दिसंबर तक आनालाइन आवेदन किया जा सकता है। इससे पूर्व इसके लिए छह दिसंबर तक अंतिम तिथि तय की गई थी। हालांकि अभी तक मेगा रोजगार मेला के लिए तिथि का निर्धारण नहीं किया गया है। इसके लिए तिथि व समय तय होने पर पृथक रूप से इसकी सूचना दी जाएगी।
