कीव: रूस ने यूक्रेन में कई मिसाइल दागीं, जो घरों व इमारतों में जाकर गिरीं और इसके कारण कई आम नागरिकों की मौत हो गई। रूस ने उसके क्षेत्र में दो सैन्य हवाई अड्डों पर यूक्रेन द्वारा ड्रोन हमले किए जाने का आरोप लगाने के बाद यह कार्रवाई की है। रूस में इस अप्रत्याशित हमले के बाद नौ महीने से जारी युद्ध के और तेज होने की आशंका पैदा हो गई है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी भूमि की रक्षा करने के लिए हर उपलब्ध साधन का इस्तेमाल करने की धमकी दी है। रूस, क्रीमियाई प्रायद्वीप को उसकी मुख्य भूमि से जोड़ने वाले अहम पुल पर आठ अक्टूबर को की गई बमबारी के जवाब में लगभग हर सप्ताह यूक्रेन में विस्फोट कर रहा है। पुतिन ने आंशिक रूप से मरम्मत के बाद सोमवार को यह दिखाने के लिए इस पुल पर कार चलाई कि उनका देश इस हमले से हुई र्शिमंदगी से उबर सकता है। पुतिन ने क्रीमिया पर अपने दावे को मजबूत करने के प्रयास के तहत 2018 में 19 किलोमीटर लंबे इस पुल का उद्घाटन किया था। रूस ने क्रीमिया पर 2014 में कब्जा कर लिया था। यूक्रेन ने सर्दी का मौसम आने के दौरान और नुकसान पहुंचाने की अपनी रणनीति के तहत सोमवार को यूक्रेन में कई मिसाइल दागीं।
