बिलासपुर । हरियाणा से बिलासपुर आया एक यात्री बिलासपुर के आटो चालक की ईमानदारी और जनआहार केंद्र के मैनेजर का सहयोग भाव देखकर बेहद प्रभावित हुआ। इनकी मदद से यात्री को उनका मोबाइल मिल गया। बिना मोबाइल यात्री बहुत परेशानी होती। मामला यह है कि हरियाणा निवासी रामकृपाल किसी निजी काम के सिलसिले में बिलासपुर आए थे। सोमवार को वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान यात्री मंदिर चौक से रेलवे स्टेशन तक आटो में पहुंचे और जल्दबाजी में अपना मोबाइल भूल गए। आटो चालक ने भी ध्यान नहीं दिया और मोबाइल आटो में ही पड़ा रहा। यात्री स्टेशन पहुंचे और जनआहार केंद्र पहुंचकर भोजन किए। इसके बाद चले गए। थोड़ी देर बाद वापस पहुंचे और मोबाइल के संबंध में जानकारी दी। जनरआहार में मोबाइल नहीं था। इस पर मैनेजर चिरेंद्र द्विवेदी ने यात्री के मोबाइल नंबर पर काल किया। उनका फोन उठा। इस पर मैनेजर ने फोन उठाने का नाम पूछा। इस पर उसने बताया की वह आटो चालक है और उसका नाम विशाल। यह मोबाइल किसी यात्री का है, जो आटो में ही भूल गया है। इसके बाद मैनेजर ने पूरी जानकारी दी और यात्री के स्टेशन में ही होने की बात कही।
