कर्नाटक पुलिस मेंगलुरु ऑटो रिक्शा ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा किया है। ADGP आलोक कुमार ने बताया कि किस तरह यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। सोमवार को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरा मामले की जानकारी दी। ADGP आलोक कुमार के मुताबिक,19 नवंबर की रात करीब 7:40 बजे मेंगलुरु शहर के बाहर एक कम तीव्रता वाला विस्फोट एक ऑटो में हुआ था। पुलिस जांच में पता चला है कि एक यात्री बैग लेकर जा रहा था जिसमें कुकर बम था। यात्री की पहचान मोदम्मद शरीक के रूप में हुई है। जब वह पुरुषोत्तम पुजारी के ऑटो में सवार होकर जा रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट से पुरुषोत्तम पुजारी और शरीक, दोनों घायल हो गए। आरोपी मोहम्मद शरीक इस्लामिक स्टेट (ISIS) हैंडलर्स के संपर्क में था। पुलिस को उसके आवास से इसके सबूत मिल गए हैं। उसके खिलाफ तीन केस दर्ज हैं, जिनमें UAPA भी शामिल है।
