ग्वालियर। ग्वालियर में जयेंद्र गंज इलाके में दो बदमाशों ने हथियारों की दम पर दिन दहाड़े एक ट्रेडिंग कंपनी की कार को लूट लिया और 1 करोड़ 20 लाख रुपए लूटकर भागने में सफल हो गए। घटना संजय काम्प्लेक्स के पास गली में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश वारदात करने के दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे। कैश लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी और पूरे शहर की नाके बंदी करा दी गई है। पुलिस बदमाशों की सर्चिंग में लगी हुई है।
