दिल्ली के महरौली में गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्या करने वाले आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस जांच जारी है। ताजा खबर यह है कि अब आफताब का नार्को टेस्ट होगा। कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है। पुलिस का कहना है कि वह शव के टुक़ड़े करने में इस्तेमाल औजार और श्रद्धा के मोबाइल को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहा है। यही कारण है कि नार्को टेस्ट की जरूरत पड़ी है। इस मांग के साथ कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। पुलिस बुधवार को एक बार फिर क्राइम सीन पर जाएगी। यहां सीन रीक्रिएट किया जाएगा। इससे जांच अधिकारियों को पता चलेगा कि आफताब ने किस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया। हो सकता है कि हत्याकांड से जुड़े कुछ अन्य पात्र भी सामने आए।
