बिलासपुर । जोनल स्टेशन में ऐसी लापरवाही देखने को मिल रही है, जिसकी वजह कभी भी हादसा हो सकता है। दरअसल रेल प्रशासन के द्वारा प्लेटफार्मद दो पर टाइल्स बदलने का काम कराया जा रहा है। पुरानी टाइल्सों को निकालने के दौरान जितना मलबा निकल रहा है, उसे श्रमिक पटरी पर कर ढो रहे हैं। इस काम के दौरान श्रमिक आजू- बाजू भी नहीं देखते। यदि अचानक कोई ट्रेन पहुंच जाती है तो इससे बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे विड़ंबना की बात यह है कि खुलेआम सुरक्षा व संरक्षा का उल्लंघन हो रहा है पर एक भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारियों की नजर इस पर नहीं पड़ी है।
