अंबिकापुर। एक दिन पहले आसमान में हल्के बादल छाए रहने के कारण सोमवार की सुबह उत्तर छत्तीसगढ़ में कोहरा भी छाया।कोहरा छाने से मौसम में नमी बन जाने के कारण दो दिन ठंड से मिली राहत एक बार फिर कड़ाके की ठंड की ओर अग्रसर होने की स्थिति में है।ठंड अभी शुरु हुई ही थी कि पश्चिम विक्षोभ के कारण उसका असर दो-तीन दिन कम हो गया था।
