भिलाई। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प्रथम वाहिनी में पदस्थ जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान अपनी पत्नी और एक तीन साल की बेटी के साथ नेहरू नगर स्थित बटालियन में रहता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जवान का अपनी पत्नी से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसके चलते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुुरू की है।
