जशपुरनगर। शुक्रवार को कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने जशपुर और मनोरा ब्लाक के गोठानो का निरीक्षण किया। इस दौरान गोठानो में व्याप्त अव्यवस्था को देख कर,वे जिम्मेदार अधिकारियों पर जम कर बरसे। उन्होंने जनपद पंचायत जशपुर के सीईओ लोकहित भगत को सभी गोठानो का नियमित निरीक्षण करने का सख्त निर्देश दिया है। कलेक्टर जशपुर विकासखंड के सारूडीह,बालाछापर और घोलेंग गौठान का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद की प्रगति और आजीविका मूलक गतिविधियों की जानकारी ली।
