हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस पार्टी आज मुख्यमंत्री पर फैसला कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक शिमला में सभी नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों को इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होगी। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख प्रतिभा सिंह ने इशारों में ही खुद को मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार गुजरात भाजपा के अध्यक्ष पाटिल ने कहा है कि भूपेंद्र पटेल राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बता दिया है।
