बिलासपुर। जोनल स्टेशन में रात 12:31 बजे चेन्नई से पहुंची वंदे भारत ट्रेन आज सुबह कोचिंग डिपो पहुंच गई है। डिपो में मैकेनिकल विभाग के द्वारा इस ट्रेन का परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण के साथ-साथ रेलवे व आईआरसीटीसी की टीम भी जांच कर रही है। दरअसल उन्हें इस जांच का निर्देश दिया गया है। टीम यह देख रही है कि ट्रेन में किस तरह की सुविधाएं हैं।
