Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Mission Chhattisgarh

Mission Chhattisgarh

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

Business Chhattisgarh Health Internaional National Newsbeat Science Sports Stories Tech Uncategorized World

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Health
  • Internaional
  • National
  • Newsbeat
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Home
  • सीजीएमएससी के भ्रष्टाचार का खुलासा
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

सीजीएमएससी के भ्रष्टाचार का खुलासा

Mission Chhattisgarh December 7, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन (सीजीएमएससी) द्वारा कोरोना जांच किट की खरीदी में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। महालेखाकार की आडिट रिपोर्ट के अनुसार निविदा प्रक्रिया के विरुद्ध 46 करोड़ की किट को 79.98 करोड़ में खरीदा गया है। 36 रुपये प्रति किट की दर से मिलने वाली नौ करोड़ की एंटिजन किट को 89 रुपये की दर से करीब 23 करोड़ में खरीदा गया। वहीं 933 रुपये की दर से मिलने वाली 46 करोड़ की ट्रूनेट कांबो किट की 1120 रुपये प्रति किट की दर से 56 करोड़ रुपये में खरीदी की गई। हद तो यह है कि इस मामले की अब तक जांच नहीं की गई है। आडिट रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2020 में पांच लाख ट्रूनेट कांबो किट के लिए सीजीएमएससी को मांगपत्र भेजा। ट्रूनेट कांबो किट के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगा गया। इसमें एक एजेंसी ने निविदा प्रक्रिया पूरी करते हुए 933 रुपये प्रति किट की पेशकश की। इसे दरकिनार करते हुए वर्चुओसो मेडिको इंफ्राटेक से 1120 रुपये प्रति किट की दर से 56 करोड़ रुपये की खरीदी कर ली गई। इससे स्वास्थ्य विभाग को करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसी तरह पीडी इंटरप्राइजेस से 13.85 करोड़ रुपये और बिना अनुभव वाले यूनिटी हेल्थ केयर कंपनी से निविदा प्रक्रिया के विरुद्ध सीधे 9.13 करोड़ रुपये के रैपिड एंटिजन किट की खरीदी कर ली गई। इस तरह 36 रुपये की किट को 89 रुपये की दर से खरीदी में विभाग को करीब 14 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। इस मामले में सीजीएमएससी के तत्कालीन एमडी कार्तिकेय गोयल ने स्वयं को अधिकृत न बताते हुए कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है। वहीं सीजीएमएससी के एमडी अभिजीत सिंह ने भी कोई जवाब नहीं दिया। आडिट रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम प्रीपेड नेट पैकेज (इआरसीपी) के अंतर्गत जनवरी 2020 और मार्च 2022 के बीच दो चरणों में 788.69 करोड़ रुपये प्रदान किए थे। इसमें से राज्य का स्वास्थ्य विभाग दवा, उपकरण समेत अन्य खरीदी में 328.21 करोड़ रुपये का ही उपयोग कर पाया। तय समय सीमा मार्च 2022 तक 460.48 करोड़ रुपये का उपयोग विभाग नहीं कर पाया।

Continue Reading

Previous: पेड़ पर लटका मिला बाघ का शव
Next: आरक्षण के खिलाफ बन रही राज्य स्तर पर विरोध की रुपरेखा

Related Stories

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
1 min read
  • Health
  • Newsbeat

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे

December 10, 2022
गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद

December 10, 2022
ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट

December 10, 2022

Recent Posts

  • रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
  • गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • कार में ही सचिन ने तनु को मारी गोली

You may have missed

शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा

  • Business (4)
  • Chhattisgarh (298)
  • Health (8)
  • Internaional (28)
  • National (203)
  • Newsbeat (563)
  • Science (4)
  • Sports (29)
  • Stories (4)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (33)
  • World (5)
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.