दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के वोटों की जारी है। अब तक के रुझानों और नतीजों से साफ हो चुका है कि आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल कर लेगी। अब औपचारिकता शेष बची है। शुरू में भाजपा ने कड़ी टक्कर दी थी और कुछ मौकों पर भाजपा आगे भी रही, लेकिन आखिरी में एमसीडी पर 15 साल राज करने वाली पार्टी पिछड़ गई। तीन नगर निगमों के एकीकरण के बाद इस बार 250 वार्डों पर मतदान हुआ था। अब महापौर का चयन होगा। बता दें, दिल्ली नगर निगम में महापौर पद के लिए चुनाव में पार्षदों के साथ लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य भी वोट करते हैं। मतलब महापौर प्रत्याशी के लिए कुल 260 वोट होंगे (250 पार्षद+ 7 लोकसभा सदस्य+ 3 राज्यसभा सदस्य)। यहां बहुमत का आंकड़ा 131 होगा।
