इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में साफ्टवेयर इंजीनियर की ड्रग्स का ओवरडोज लेने से मौत हो गई। स्वजनों से झगड़े के बाद वह एक परिचित के यहां रूका था, जहां वह रात को ड्रग्स लेकर सोया। सुबह जब नहीं उठा तो साथी ने पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।
