Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Mission Chhattisgarh

Mission Chhattisgarh

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

Business Chhattisgarh Health Internaional National Newsbeat Science Sports Stories Tech Uncategorized World

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Health
  • Internaional
  • National
  • Newsbeat
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Home
  • शाही ईदगाह मस्जिद की ओर जा रहा हिंदू महासभा नेता गिरफ्तार, कई नजरबंद
  • National
  • Newsbeat

शाही ईदगाह मस्जिद की ओर जा रहा हिंदू महासभा नेता गिरफ्तार, कई नजरबंद

Mission Chhattisgarh December 6, 2022 1 min read

मथुरा: बाबरी विध्वंस दिवस पर मंगलवार को लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिये मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह मस्जिद की ओर जाने की कोशिश कर रहे हिन्दू महासभा के आगरा प्रभारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा का पाठ करने की हिंदू महासभा की घोषणा के मद्देनजर मस्जिद की तरफ जाने का प्रयास कर रहे महासभा की आगरा इकाई के प्रभारी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह ने बताया कि उनके अलावा सोमवार को हिंदूवादी संगठनों के सात-आठ अन्य नेताओं को भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित उनके आवासों पर नजरबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा ने अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस दिवस पर छह दिसंबर को शाही ईदगाह मस्जिद में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक और हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया था। महासभा का दावा है कि शाही ईदगाह मस्जिद उसी जगह पर बनी है, जहां पहले कभी कृष्ण मंदिर का गर्भगृह था और गर्भगृह को तोड़कर वह मस्जिद बनायी गयी है। सिंह ने बताया कि हिंदू महासभा की घोषणा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर चौकसी बढ़ा दी गई है और खुफिया तंत्र भी मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है और जगह-जगह अवरोधक लगाए गए हैं। सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले की कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी और यदि कोई भी शांति व्यवस्था को बिगाड़ता पाया गया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी और इसके लिए सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है। पांडेय ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले कई लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

Previous: हवलदार के बंद घर में लगी आग
Next: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गरियाबंद जिले के देवभोग में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं

Related Stories

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
1 min read
  • Health
  • Newsbeat

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे

December 10, 2022
गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद

December 10, 2022
ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट

December 10, 2022

Recent Posts

  • रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
  • गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • कार में ही सचिन ने तनु को मारी गोली

You may have missed

शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा

  • Business (4)
  • Chhattisgarh (298)
  • Health (8)
  • Internaional (28)
  • National (203)
  • Newsbeat (563)
  • Science (4)
  • Sports (29)
  • Stories (4)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (33)
  • World (5)
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.