रायपुर। झारखंड़ पुलिस ब्रम्हानंद नेताम को लिए बिना वापस लौट गई है। दरअसल, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में मतदान खत्म होते ही झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को हिरासत में ले लिया था, लेकिन अब ब्रम्हानंद नेताम को लिए बिना ही झारखंड पुलिस वापस लौट गई है। बता दें भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद झारखंड पुलिस वापस लौट गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के विरोध में रास्ता को रोक रखा था।
