इंदौर। 2022-23 सत्र के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संचालित पाठ्यक्रम में दिसंबर तक विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश प्रक्रिया में देरी का असर अब विश्वविद्यालय के एकेडमी कैलेंडर पर दिखने लगा है। यूजी-पीजी कोर्स के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं जहां दिसंबर में करवाई जाती थी। मगर इस बार दो-तीन महीने पिछड़ चुकी है। फरवरी में पहले सेमेस्टर की परीक्षा होगी। जबकि अगले सत्र को पटरी पर लगाने के लिए विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर ब्रेक और अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर विद्यार्थियों के लिए सत्र को पटरी पर लगाने का विचार किया है। फिलहाल सभी विभागों को अपने-अपने तरीके से व्यवस्था करने पर जोर दिया है।
