हैदराबाद: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा नोटिस मिलने के बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के. कविता ने सोमवार को कहा कि वह व्यस्त कार्यक्रम के कारण छह दिसंबर के बजाय 11 से 15 दिसंबर तक जांच अधिकारियों से मिल सकेंगी।
