बिलासपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने सिलेंडरों में क्यूआर कोड लागू करने की घोंषणा की थी, लेकिन अभी तक क्यूआर कोड शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण उपभोक्ताओं को जानकारी नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की पूरी जानकारी के लिए पेट्रोलियम कंपनियां क्यूआर कोड लगाने वाली थी। इसके बाद भी अब तक इसकी सूचना अभी तक खाद्य विभाग के अधिकारियों तक। ऐसे में उपभोक्ता परेशान हैं कि क्यूआर कोड वाला गैस सिलेंडर उन तक कब पहुंचेगा। कुछ कहा नहीं जा सकता। क्यूआर कोड लागू करने पर गैस सिलेंडरों की चोरी,ट्रैकिंग और ट्रेसिंग भी हो पाएगी। इस संबंध में अब तक जिले के खाद्य अधिकारियों व इंडियान ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को भी मुख्यालय से जानकारी नहीं भेजी गई है।
