गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार को मतदान होगा। इस बीच, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बड़ा दावा किया है। बकौल स्मृति ईरानी, गुजरात में इस बार भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। गुजरात में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की हार होने जा रही है। गुजरात में आम आदमी पार्टी की लहर नहीं है। अरविंद केजरीवाल दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी को 35 सीटें मिलेंगी। इसका मतलब यह है कि वो हार मान चुके हैं। गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी खानदान का कोई सदस्य गुजरात में चुनाव प्रचार करने नहीं आया। उन्हें आभास हो गया है कि गुजरात की जनता उन्हें पसंद नहीं करती है और गांधी परिवार मान चुका है कि गुजरात में कांग्रेस की हार होने जा रही है।
