Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Mission Chhattisgarh

Mission Chhattisgarh

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

Business Chhattisgarh Health Internaional National Newsbeat Science Sports Stories Tech Uncategorized World

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Health
  • Internaional
  • National
  • Newsbeat
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Home
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से प्रदेश में खेलों को मिल रहा बढ़ावा
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से प्रदेश में खेलों को मिल रहा बढ़ावा

Mission Chhattisgarh December 2, 2022 1 min read

कोरबा स्थित खेल अकादमी के संचालन के लिए नगर निगम कोरबा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और बालको के मध्य हुआ एमओयू
खेल अकादमी में युवाओं को मिलेगा फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल
और तैराकी का उत्कृष्ट प्रशिक्षण

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से प्रदेश में खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। उनकी मंशानुसार प्रदेश में खेल अकादमियों का निर्माण किया जा चुका है और उन्हें नई तकनीकों, सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। श्री बघेल ने अपने कोरबा प्रवास के दौरान कोरबा में खेल अकादमी विकसित किए जाने की घोषणा की थी। परिणामस्वरूप कोरबा स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में विकसित किए जा रहे खेल अकादमी के संचालन और संधारण के लिए नगर निगम कोरबा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा बालको के बीच एमओयू किया गया। एमओयू के अनुसार भारत एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड बालको ने खेल अकादमी के संचालन, संधारण, देखभाल और खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली है। जिले के युवाओं को फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और तैराकी के साथ  विभिन्न खेलों का उत्कृष्ट प्रशिक्षण मिल सकेगा। इस दौरान कोरबा कलेक्टर श्री संजीव झा, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के तरफ से खेल अधिकारी श्री दीनू पटेल एवं बालकों के सीईओ श्री अभिजीत पति मौजूद रहे। नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे ने बताया कि खेल अकादमी के संचालन के लिए हुए समझौता अनुसार युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के जैसे खेलों की उत्कृष्ट तैयारी करवाई जाएगी। जिससे जिले के युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। समझौता प्रारंभिक तौर पर 5 वर्ष के लिए किया गया है। पांच वर्ष पश्चात एमओयू को अगले 5 वर्ष के लिए पुनः बढ़ाया जा सकेगा। समझौता अनुसार खेल अकादमी में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और स्किल डेवलपमेंट के सभी व्यय बालको वहन करेगा। साथ ही अकादमी में कर्मचारियों की जरूरत और अन्य स्टाफ जैसे सीनियर इंस्ट्रक्टर, वार्डन, ट्रेनर, ग्राउंड मैन, वाहन चालक आदि की व्यवस्था भी नगर निगम और खेल विभाग की देखरेख में बालको द्वारा किया जाएगा। खेल अकादमी के जरूरत अनुसार समय-समय पर खिलाड़ियों की सुविधाओं की पूर्ति भी बालको द्वारा की जाएगी। समझौता के अनुसार खेल अकादमी में खेल गतिविधियों की देखरेख,  निरीक्षण एवं खिलाड़ियों तक खेल सुविधाओं की पहुंच की निगरानी खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा की जायेगी। साथ ही अकादमी में खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुपालन की निगरानी भी विभाग द्वारा की जाएगी।

Continue Reading

Previous: मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार…..
Next: बेहतर वित्तीय प्रबंधन और कड़े वित्तीय अनुशासन से राज्य की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ हुई: श्री भूपेश बघेल

Related Stories

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
1 min read
  • Health
  • Newsbeat

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे

December 10, 2022
गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद

December 10, 2022
ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट

December 10, 2022

Recent Posts

  • रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
  • गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • कार में ही सचिन ने तनु को मारी गोली

You may have missed

शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा

  • Business (4)
  • Chhattisgarh (298)
  • Health (8)
  • Internaional (28)
  • National (203)
  • Newsbeat (563)
  • Science (4)
  • Sports (29)
  • Stories (4)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (33)
  • World (5)
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.