कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए अभिनेत्री नोरा फतेही दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस में पहुंची है। गौरतलब है कि नोरा फतेही दफ्तर से इससे पहले भी कई बार पूछताछ हो चुकी है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने जानकारी दी है कि बॉलीवुड फिल्मों में अपने आइटम डांस के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही से सुकेश चंद्रशेखर के साथ वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धाराओं के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा।
