रायपुर, छत्तीसगढ़ के दो उप स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक- NQAS सर्टिफिकेट मिला है। ऐसा करने वाला यह देश का चौथा राज्य बन गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुर्ग जिले के अमलेश्वर और रायपुर जिले के निसदा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण और मूल्याकंन के बाद NQAS प्रमाण-पत्र जारी किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सेवाओं के मूल्यांकन में अमलेश्वर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केंद्र को 94% और निसदा को 93% अंक हासिल हुए हैं। दोनों ही उप स्वास्थ्य केंद्रों का इस वर्ष जुलाई में केंद्रीय टीम द्वारा मूल्यांकन किया गया था। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केन्द्रों का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन 12 मानकों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए संस्था ने सेवा प्रदायगी, मरीज संतुष्टि, क्लिनिकल सर्विसेज, इनपुट, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सर्विसेज, गुणवत्तापूर्ण प्रबंध, आउटपुट जैसे मानकों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ऐसा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी करता है।
