अंबिकापुर। उत्तर छत्तीसगढ़ में हाथियों से सर्वाधिक प्रभावित सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र में हाथी का शव मिला है। ग्राम पकनी से लगे जंगल के नजदीक शव मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी तक हाथी की मौत का कारण सामने नहीं आ सका है। मृत हाथी की आयु 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। नर हाथी के दोनों दांत सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
