भोपाल। टीटीनगर के शिव नगर बस्ती में रविवार को मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। इस मामले को हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा मचाया। जानकारी मिलते ही टीटीनगर से पुलिस कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ जारी है।
