न्यूजीलैंड ने भारत को पहले वनडे मैच में 7 विकेट से हराकर दमदार अंदाज में सीरीज की शुरुआत की है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार (27 नवंबर) को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा। भारत के लिए सीरीज में बने रहने के लिए ये मैच जीतना काफी जरूरी है। टी20 सीरीज में बारिश की वजह से मैच प्रभावित हुआ था और अब वनडे सीरीज के दूसरे मैच पर भी बारिश का साया है।
