रायपुर। आज वर्तमान समय में बच्चे बाहरी दुनिया से अधिक प्रभावित हो रहे हैं। घर में अच्छे संस्कार दिए जाने के बावजूद बाहरी तत्वों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। यही वजह है कि आज के बच्चों में संस्कार की कमी देखी जाती है। जितने ही अच्छे स्कूलों में पढ़ या चाहे जितने अच्छे कपड़े पहन ले या कोई मंहगी चीज अपने पास रख लें, संस्कार तो खुद के स्वभाव से आती है और इसके लिए लिए जरूरी है आप दूसरों से बुरी नहीं अच्छी आदतों की सीख लें। जहां आज बच्चों से लेकर बड़ों तक में एकता का अभाव और अपना पराया की छवि दिखने लगी है और लोग अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं, वहीं एक ऐसे भी व्यक्ति कहें या आचार्य कहें हैं, जो एकता के भाव को बरकरार रखने की प्रयास में लगे हुए हैं।
