लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि अपनी जान पर खतरे के बावजूद वह शनिवार को उनकी पार्टी द्वारा पूर्व निर्धारित विशाल रैली को संबोधित करने रावलंपिडी जाने के लिए अडिग हैं। उन्होंने यह कहते हुए लोगों से इस रैली में रावलंपिडी पहुंचने का आव्हान किया कि यह देश के लिए ‘‘निर्णायक वक्त’’ है।
