रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच रूस के लिए एक खबर बुरी साबित हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, क्यूबा के नेता के साथ बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हाथ का रंब बदला हुआ दिखाई दिया। उनका हाथ का रंग बैंगनी हो चुका था। द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, क्यूबा के नेता मिगुएल डियाज़-कैनेल वाई बरमूडेज़ के साथ एक बैठक के दौरान पुतिन काफी असहज नजर आ रहे थे। साथ ही वह अपने हाथ से कुर्सी को कसकर पकड़े हुए दिखे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी नेता के हाथ में बैंगनी रंग का लग रहा था। इसमें आगे कहा गया है कि व्लादिमीर पुतिन के चेहरे और शरीर पर भी सूजन दिख रहा था। उनका शरीर पीला दिख रहा था। व्लादिमीर पुतिन भी लगातार अपने पैर हिला रहे थे। कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि वह संभवतः कैंसर से ग्रसित हैं। इस महीने की शुरुआत में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि व्लादिमीर पुतिन कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण हुए तनाव के कारण उनका स्वास्थ्य और भी खराब हो गया है।
