Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Mission Chhattisgarh

Mission Chhattisgarh

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

Business Chhattisgarh Health Internaional National Newsbeat Science Sports Stories Tech Uncategorized World

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Health
  • Internaional
  • National
  • Newsbeat
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Home
  • जंगल से घिरे सुदूर क्षेत्र ग्राम छतरंग पहुंची कलेक्टर सुश्री आरा
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

जंगल से घिरे सुदूर क्षेत्र ग्राम छतरंग पहुंची कलेक्टर सुश्री आरा

Mission Chhattisgarh November 25, 2022

कलेक्टर ने स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, गौठान, सड़क, अस्पताल, निर्माणाधीन छात्रावास भवन का किया निरीक्षण
शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित
सूरजपुर, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने आज विकासखंड ओडगी के सुदूर क्षेत्र जंगलों से घिरे ग्राम छतरंग के अंतर्गत पालकेंवरा के स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी केन्द्र, गौठान आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक शाला में शिक्षकों एवं छात्रों की संख्या की जानकारी तथा नियमित उपस्थित होकर गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने निर्देशित किया तथा स्कूल परिसर में स्थित बोरिंग के सामने सोख्ता गड्ढा खोदने निर्देशित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा रेडी टू ईट फूड की वितरण समय में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की तथा बेहतर कार्य करने निर्देशित किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाली शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने कहा ।स्कूली विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने पालकेंवरा गौठान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से आजीविका गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने महिलाओं को समर्पित होकर आजीविका गतिविधियों को संचालित करने कहा। उन्होंने मुर्गी शेड, बकरी शेड बन रहे कार्यों का अवलोकन किया तथा खिड़कियों में जाली लगाने निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं से होने वाले लाभ के विषय में चर्चा करते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गोबर बिक्री, वर्मी कंपोस्ट निर्माण कार्य में प्रगति लाने कहा। कलेक्टर ने गौठान में पैरादान हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने, सचिव को निरंतर ग्रामीणों से संपर्क रखने, पशु पंजीयन की संख्या बढ़ाने, राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं को भी गांवों में जाकर योजनाओ के प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेतों में जैविक खाद सहित गौमूत्र का उपयोग करने की अपील की। कलेक्टर ने ग्राम घूईडीह के दलसाय के घर से सुन के घर तक मिटटी सड़क कार्य का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता युक्त सभी मटेरियल लगाने निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्राम छतरंग के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जहां उन्होंने दवाई वितरण कक्ष, प्रसूता कक्ष, वार्ड एवं दवाई की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने एएनएम को क्षेत्र के महिलाओं का एनीमिया जांच कराने निर्देशित किया तथा गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में ही डिलीवरी कराने प्रेरित करने निर्देशित किया। उन्होंने अस्पताल में पानी की समस्या से अवगत हुई तथा संबंधित पीएचई अधिकारी को पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने पटवारी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा नक्शा आवंटन, त्रुटि सुधार, फौती, अभिलेखों की अपडेशन की जानकारी ली एवं सभी कार्य समय में करने निर्देशित किया।
कलेक्टर ने ग्राम छतरंग में निर्माणाधीन बालक छात्रावास भवन का निरीक्षण किया
कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने ग्राम छतरंग में बन रहे 50 सीटर वाले प्री मैट्रिक बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास भवन में बन रहे मटेरियल के गुणवत्ता का अवलोकन किया तथा गुणवत्ता युक्त निर्माण कर समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे कि क्षेत्र के पढ़ने वाले छात्रों को समय में लाभ मिल सके। गौरतलब है, कि सुदूर क्षेत्र के बच्चों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्री मैट्रिक बालक छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है जोकि एक करोड़ 42 लाख 69 हजार की लागत से पूर्ण होगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, एसडीएम सागर राज सिंह, जनपद सीईओ रणवीर साय, मनरेगा एपीओ डॉक्टर के एम पाठक सहित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Continue Reading

Previous: जंगल से घिरे सुदूर क्षेत्र ग्राम छतरंग में हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण का आयोजन, सुनी मांगे, शिकायतें एवं समस्याएं, किया गया त्वरित निराकरण
Next: रामचरितमानस के मर्म को जीवन में उतारने की आवश्यकताः कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Related Stories

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
1 min read
  • Health
  • Newsbeat

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे

December 10, 2022
गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद

December 10, 2022
ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट

December 10, 2022

Recent Posts

  • रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
  • गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • कार में ही सचिन ने तनु को मारी गोली

You may have missed

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
1 min read
  • Health
  • Newsbeat

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे

December 10, 2022
गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद

December 10, 2022
ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट

December 10, 2022
शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा

December 10, 2022

Recent Posts

  • रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
  • गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • कार में ही सचिन ने तनु को मारी गोली

Categories

  • Business (4)
  • Chhattisgarh (298)
  • Health (8)
  • Internaional (28)
  • National (203)
  • Newsbeat (563)
  • Science (4)
  • Sports (29)
  • Stories (4)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (33)
  • World (5)
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.