अंबिकापुर: सरगुजा अंचल में खेल की कई प्रतिभा मौजूद है जिनमें जीत की क्षमता तो अपार है लेकिन आर्थिक परेशानी उन्हें बेहतर मंच देने में बाधा बनी रहती है। कुछ इसी तरह की समस्या किक बॉक्सिंग खेल के दो मेधावी होनहार युवा खिलाड़ी के सामने है। शहर के प्रतिभावान किक बॉक्सर सरवर एक्का और अमन जैनिश लकड़ा का चयन प्रतिष्ठित एशियन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता थाईलैंड के बैंकॉक शहर में आगामी 10 दिसंबर से आयोजित है।
