रायगढ़। धरमजयगढ़ के जंगलों में डेरा डाले हाथी का दल को लैलूंगा कया कमतरा मुख्य मार्ग में खरी पहाड़ के पास रोड पार करते देख दशहत में हैं। दरअसल, गजराजों का यह दल फटहामुड़ा और फुलीमुड़ा के 35 किसानों की खेतों में धावा बोलते हुए फसलों को चौपट कर चुका है। वहीं, दनौट से 19 हाथी पुसल्दा जा धमके वहां के लोगों ने वन विभाग से मदद की गुहार लगाए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ के बाद अब लैलूंगा वन परिक्षेत्र में अतिकायों की धमक से वन अमला के कान खड़े हो गए हैं। बताया जाता है कि लैलूंगा रेंज में दल—बल के साथ पहुंचे हाथियों में आक्रामकता देखी गई है,इसलिए एहतियात के तौर पर उनका लोकेशन जानने के लिए वनकर्मी अलर्ट हैं वही बताया जा रहा है कि लैलूंगा के 25 किसानों एवं बोरो वन परिक्षेत्र के बताती रेंज के कई एकड़ खेत की फसलों को हाथियों के झुंड ने रौंद दिया। इसके अलावा गजराजों का यह दल रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल के आसपास ही भटक रहे हैं।
