Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Mission Chhattisgarh

Mission Chhattisgarh

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

Business Chhattisgarh Health Internaional National Newsbeat Science Sports Stories Tech Uncategorized World

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Health
  • Internaional
  • National
  • Newsbeat
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Home
  • 2020 में श्रद्धा ने पुलिस से कहा था, ‘‘ आफताब मेरी हत्या कर मेरे टुकड़े टुकड़े कर देगा’’
  • National
  • Newsbeat

2020 में श्रद्धा ने पुलिस से कहा था, ‘‘ आफताब मेरी हत्या कर मेरे टुकड़े टुकड़े कर देगा’’

Mission Chhattisgarh November 23, 2022 1 min read

मुंबई: श्रद्धा वालकर ने करीब दो साल पहले महाराष्ट्र में पुलिस से की शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके लिव-इन-पार्टनर आफताब आमीन पूनावाला ने उसे मारने की कोशिश की और उसे डर है कि वह उसके टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पूनावाला (28) पर अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा श्रद्धा (27) की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है। श्रद्धा ने 23 नवंबर 2020 को एक शिकायत में आरोप लगाया था कि पूनावाला उसके साथ मारपीट करता है और उसके माता-पिता को इसकी जानकारी है। गौरतलब है कि पूनावाला और श्रद्धा की मुलाकात एक डेंिटग एप के जरिए हुई थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में एक कॉल सेंटर में साथ काम करना शुरू किया और दोनों के बीच वहीं से प्रेम संबंध शुरू हुए। बाद में वे दिल्ली आ गए थे। दोनों के बीच कथित तौर पर 18 मई को शादी को लेकर बहस हुई, जिसके बढ़ने पर पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। पूनावाला ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर पर करीब तीन सप्ताह तक इन टुकड़ों को 300 लीटर के फ्रिज में रखा। वह कई दिन तक आधी रात को उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में फेंकने के लिए जाता रहा। श्रद्धा महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई की निवासी थी। पालघर के तुंिलज थाने में नवंबर 2020 को की गई शिकायत में श्रद्धा ने आरोप लगाया था, ‘‘ पूनावाला उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है।’’ श्रद्धा ने शिकायत में कहा था, ‘‘ आज उसने मेरा गला घोंटकर मारने की कोशिश की । मुझे धमकी दी कि वह मुझे मार डालेगा, मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा और कहीं फेंक देगा। वह पिछले छह महीने से मेरे साथ मारपीट कर रहा है, लेकिन मुझमें पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं थी क्योंकि उसने मुझे मारने की धमकी दी थी।’’ श्रद्धा ने पुलिस से कहा था, ‘‘ मेरे माता-पिता को पता है कि वह मेरे साथ मारपीट करता है और उसने मुझे जान से मारने की कोशिश भी की।’’ श्रद्धा ने पत्र में बताया था कि पूनावाला के माता-पिता को पता है कि वह साथ रह रहे हैं और वह सप्ताहांत में उनसे मिलने भी आते हैं। श्रद्धा ने पत्र में कहा, ‘‘ मैं आज तक उसके साथ इसलिए रह रही थी क्योंकि हम जल्द ही शादी करने वाले थे और उसके माता-पिता भी इसके लिए राजी थे। अब आगे मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती। इसलिए अब मुझे कोई भी शारीरिक चोट पहुंचती है तो उसके लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, क्योंकि वह मुझे धमकी दे रहा है कि अगर मैं उसे कहीं भी दिख गई तो वह मुझे मारेगा या मेरी हत्या कर देगा। ’’ अदालत के दिल्ली पुलिस को अनुमति देने के बाद मंगलवार को पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया था। जांचकर्ताओं को उस फ्लैट में खून के धब्बे मिले हैं जहां श्रद्धा और पूनावाला रहते थे। साथ ही पुलिस को अन्य साक्ष्य भी हाथ लगे हैं। आरोपी के वकील अविनाश कुमार के अनुसार, पूनावाला ने मंगलवार को अदालत से कहा था कि ‘‘आवेश में आकर’’ उससे ऐसा हो गया और वह ‘‘जानते बूझते’’ ऐसा नहीं करना चाहता था। पूनावाला से बात करने के बाद कुमार ने कहा कि उसने (पूनावाला ने) अदालत में ‘‘ वालकर की हत्या करने की बात कभी स्वीकार नहीं की।’’ सूत्रों के अनुसार, पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए एक प्रश्नावली तैयार की गई थी ताकि इस जघन्य हत्याकांड में घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।

Continue Reading

Previous: करंट लगने से दो मजदूरों की मौत, तीन घायल…
Next: कांग्रेस मॉडल का मतलब है जातिवाद, वोटबैंक की राजनीति: मोदी

Related Stories

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
1 min read
  • Health
  • Newsbeat

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे

December 10, 2022
गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद

December 10, 2022
ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट

December 10, 2022

Recent Posts

  • रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
  • गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • कार में ही सचिन ने तनु को मारी गोली

You may have missed

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
1 min read
  • Health
  • Newsbeat

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे

December 10, 2022
गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद

December 10, 2022
ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट

December 10, 2022
शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा

December 10, 2022

Recent Posts

  • रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
  • गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • कार में ही सचिन ने तनु को मारी गोली

Categories

  • Business (4)
  • Chhattisgarh (298)
  • Health (8)
  • Internaional (28)
  • National (203)
  • Newsbeat (563)
  • Science (4)
  • Sports (29)
  • Stories (4)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (33)
  • World (5)
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.