भोपाल। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेजों में प्रशासकीय अधिकारी के तौर पर राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा या वन सेवा के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने की सरकार की तैयारी का विरोध शुरू हो गया है। चिकित्सा शिक्षक संघ से जुड़े सदस्यों ने सोमवार को कालेजों में काली पट्टी बांधकर काम करते हुए विरोध जताया। मंगलवार से उन्होंने ओपीडी में सेवाएं देना बंद कर दिया। हालांकि शिवराज कैबिनेट की आज होने वाली बैठक निरस्त होने के बाद डॉक्टरों ने भी अपनी हड़ताल वापस ले ली है। दोपहर बाद सभी डाक्टर काम पर वापस लौट आए
