गुजरात विधानसभा चुनाव में एक और जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी का दावा है कि रिकॉर्ड सीटों के साथ उसकी जीत हासिल होगी और सबसे लंबे समय तक किसी राज्य में सत्ता में रहने के सीपीआई-एम (पश्चिम बंगाल) के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेगी। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने बड़ा बयान दिया है। गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए आए Himanta Biswa Sarma ने कहा कि गुजरात में मिली जीत से साल 2024 के आम चुनाव में भाजपा की जीत और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ होगा।
