Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Mission Chhattisgarh

Mission Chhattisgarh

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

Business Chhattisgarh Health Internaional National Newsbeat Science Sports Stories Tech Uncategorized World

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Health
  • Internaional
  • National
  • Newsbeat
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Home
  • पुलिस के हाथ लगे 18 अक्टूबर के CCTV फुटेज…
  • National
  • Newsbeat

पुलिस के हाथ लगे 18 अक्टूबर के CCTV फुटेज…

Mission Chhattisgarh November 19, 2022 1 min read

नई दिल्ली: पुलिस को श्रद्धा वालकर हत्याकांडमामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो जांच टीम ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के महरौली स्थित किराए के घर के पास लगे एक सीसीटीवी के कुछ फुटेज बरामद किए हैं, जो 18 अक्टूबर के हैं. इन सीसीटीवी फुटेज में आफताब घर से 3 बार हाथ में कुछ सामान लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है. सूत्रों के मुताबिक इसके बारे में जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो आफताब ने बताया कि फ्रिज में रखे श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़ों को उसने 18 अक्टूबर को ही फेंका था. पुलिस के सामने आफताब के दिए गए बयानों के मुताबिक श्रद्धा की हत्या के बाद उसने उसके शव के 35 टुकड़े किए और फ्रिज में डाल दिया. वह धीरे-धीरे शव के टुकड़ों को काले पॉलिथीन में डालता और जंगल में फेंक आता. आफताब के महरौली वाले घर से निकलने के बाद तकरीबन 400 से 500 मीटर की दूरी पर सड़क आती है. अरावली पहाड़ वाले जंगल का एक हिस्सा सड़क के किनारे ही आता है. जंगल का यह हिस्सा दिल्ली होते हुए गुरुग्राम और राजस्थान तक सैकड़ों किलोमीटर में फैला हुआ है. आफताब ने पुलिस को बताया कि सुनसान जंगल के अंदर श्रद्धा के शव के कुछ टुकड़े, मई में ही फेंक दिए थे. जबकि सिर, धड़ और हाथ -पैरों की अंगुलियों को उसने फ्रिज में रखा था और सही समय देखकर बाद में फेंकने का प्लान बनाया था. इसी दौरान गुरुग्राम में एक कॉल सेंटर में उसकी नौकरी लग गई. ड्यूटी के लिए वह नाईट शिफ्ट में जाता था, सुबह ड्यूटी से लौटने के बाद सो जाता था. दोपहर को उठता तो उसके कुछ दोस्त या महिला मित्र आ जाती थीं. इस वजह से वह श्रद्धा के शव के बचे टुकड़ों को फेंक नहीं पाया. बकौल आफताब गत अक्टूबर में जब उसे ध्यान आया कि शव के बचे हुए टुकड़ों को भी फेंक देना चाहिए, तो उसने 18 अक्टूबर को यानी हत्या के 5 महीने बाद जंगल में गया था. आरोपी ने एक ही दिन में बाकी सारे टुकड़ों को फेंक था. इसीलिए वह 18 अक्टूबर की शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक अपने घर से जंगल के 3 चक्कर लगाए थे और यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसमें वह हर बार कुछ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिस ने सीसीटीवी जब्त कर लिया है. दिल्ली पुलिस इस मामले की तफ्तीश और सीसीटीवी फुटेज से जुड़ा कोई आधिकारिक खुलासा फिलहाल नहीं कर रही है. क्योंकि पुलिस केस में और सबूत ढूंढने के लिए दिल्ली से मुंबई, हिमाचल, गुरुग्राम और देहरादून का चक्कर लगा रही है. कोर्ट में आरोपी के खिलाफ सिर्फ बयानों से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस सबूत पेश करने होंगे. जल्द ही इस मामले में दिल्ली पुलिस पुख्ता सबूतों के साथ आधिकारिक बयान जारी कर सकती है.

Continue Reading

Previous: अपने 11.6 करोड़ से ज्यादा फालोवर्स से पूछा मस्क ने, ट्रम्प का Twitter अकाउंट बहाल करें या नहीं….
Next: पीएसआई घोटाले के दो आरोपियों को जमानत

Related Stories

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
1 min read
  • Health
  • Newsbeat

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे

December 10, 2022
गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद

December 10, 2022
ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट

December 10, 2022

Recent Posts

  • रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
  • गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • कार में ही सचिन ने तनु को मारी गोली

You may have missed

शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा

  • Business (4)
  • Chhattisgarh (298)
  • Health (8)
  • Internaional (28)
  • National (203)
  • Newsbeat (563)
  • Science (4)
  • Sports (29)
  • Stories (4)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (33)
  • World (5)
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.