बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के गीतांजली सिटी में नहर किनारे युवती को शव मिला है। मरने वाली युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा शव की तस्वीर आसपास के थानों में भेजकर मरने वाली की पहचान की जा रही है। उसकी पहचान के बाद मामले की जांच आगे बढ़ेगी।
