गुजरात में भाजपा का चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। पार्टी ने अपने सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। इस बीच, एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। रोबोट घुम-घुम कर भाजपा के लिए प्रचार कर रहा है। यह रोबोट भाजपा के समर्थन में वोट करने वाले पर्चे बांट रहा है। रोबोट निर्माता हर्षित पटेल ने इसे तैयार किया है। हर्षित का कहना है कि हम इसका उपयोग डोर-टू-डोर कैंपेन और विधानसभा के काम के लिए भी करते हैं। हमने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए प्री-रिकॉर्डेड स्लोगन के साथ स्पीकर भी अटैच किए हैं।
