Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Mission Chhattisgarh

Mission Chhattisgarh

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

Business Chhattisgarh Health Internaional National Newsbeat Science Sports Stories Tech Uncategorized World

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Health
  • Internaional
  • National
  • Newsbeat
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने अंबागढ़ चौकी में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

मुख्यमंत्री ने अंबागढ़ चौकी में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण

Mission Chhattisgarh November 17, 2022

छात्र जीवन में अनुशासित रहकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए संकल्पित रहने की दी सीख
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अंबागढ़ चौकी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल का यहां पहुंचने पर स्कूली छात्र छात्राओं ने उत्साह मन से स्वागत किया। मुख्यमंत्री का बच्चों ने विभिन्न प्रकार के परिधान और भेषभूषा में लबरेज होकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल में स्थापित संसाधन व सुविधाओं का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने कक्षा नवमी की 97 छात्राओं को मुख्यमंत्री सरस्वती साइकल योजना के तहत साईकल वितरित किया। मुख्यमंत्री के हाथों साईंकल पाकर छात्राएं काफी उत्साहित और खुश नजर आई । मुख्यमंत्री ने छात्र छात्राओं को अपना आशीर्वाद और संदेश देते हुए कहा कि लगन और मन से पढ़ाई करें। छात्र जीवन ही पूरे जीवन की आधारशिला होती है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए संकल्पित रहें। जब तक लक्ष्य हासिल ना हो जाए, तब तक पीछे मुड़कर ना देखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लें, अपने जीवन में उतारे और कामयाबी का मार्ग प्रशस्त करें। उल्लेखनीय है कि इस स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम में इस साल 573 छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। इनमें 300 छात्राएं ने प्रवेश लिया है। कक्षा 10 की छात्रा कुमारी आर्ची शर्मा ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल को छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार का बेहतर कदम बताया । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर राज्य के बच्चों का भविष्य सवारने का सराहनीय कार्य किया है । उन्होंने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा में सुधार के लिए काफी अच्छा प्रयास है । उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है । स्कूल में अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति की गई है । शिक्षकों के द्वारा उन्हें शिक्षा के साथ कई प्रकार से ज्ञान दे रहे, जो उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 42 करोड़ 61 लाख रूपए के 43 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Next: शासकीय महाविद्यालय मोपका-निपनिया अब स्वर्गीय रामनाथ वर्मा के नाम पर शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Related Stories

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
1 min read
  • Health
  • Newsbeat

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे

December 10, 2022
गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद

December 10, 2022
ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट

December 10, 2022

Recent Posts

  • रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
  • गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • कार में ही सचिन ने तनु को मारी गोली

You may have missed

शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा

  • Business (4)
  • Chhattisgarh (298)
  • Health (8)
  • Internaional (28)
  • National (203)
  • Newsbeat (563)
  • Science (4)
  • Sports (29)
  • Stories (4)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (33)
  • World (5)
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.